7 मई 2015 - 08:05
 संयुक्त राष्ट्र, इराक़ के बारे में साहसिक रुख़ अपनाए

इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि इस देश की संप्रभुता को नुक़सान पहुंचाने के प्रयासों के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ को साहसिक रुख़ अपनाना चाहिए।

इराक़ के विदेशमंत्री ने कहा है कि इस देश की संप्रभुता को नुक़सान पहुंचाने के प्रयासों के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ को साहसिक रुख़ अपनाना चाहिए।
इब्राहीम जाफ़री ने इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष प्रतिनिधि जान कुबीस से मुलाक़ात में सुरक्षा व राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में इराक़ के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और कहा कि सभी देशों का समर्थन करना, इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था के दायित्वों में शामिल है। उन्होंने कहा कि इराक़ी विदेश मंत्रालय अपने देश में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधि के क्रियाकलाप को सफल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की सहूलतें देने को तैयार है।इस मुलाक़ात में इराक़ में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष प्रतिनिधि जान कुबीस ने भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ विभिन्न क्षेत्रों में इराक़ की सहायता के लिए अपनी पूरी कोशिशों व क्षमता का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में न्यूयार्क में महासचिव बान की मून ने भी अधिक वार्ता करेंगे ताकि इराक़ की स्थिति बेहतर बनाने के लिए अधिक प्रभावी क़दम उठाए जा सकें।